पटना, रांची, कोलकाता सहित दो दर्जन शहरों में सितंबर में लगेंगे हुनर हाट

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को बताया कि पटना, रांची, कोलकाता सहित देश में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सितंबर में ‘हुनर हाट’ लगेंगे.

पटना, रांची, कोलकाता, नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को बताया कि पटना, रांची, कोलकाता सहित देश में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सितंबर में ‘हुनर हाट’ लगेंगे. इनका थीम ‘लोकल से ग्लोबल’ होगा. हाट में ‘जान भी जहान भी’ नाम से एक मंडप होगा, जहां लोगों को ‘पैनिक नहीं प्रिकॉशन’ थीम पर जागरूक किया जायेगा. हाट में दस्तकारों, शिल्पकारों और कारीगरों को बाजार मिलेगा. गौरतलब है कि हुनर हाट के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >