झारखं‍ड के पूर्व CM रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक, किसी भी सूचना को शेयर नहीं करने की अपील

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकांउट हैक हो गया है. इसकी पुष्टि रघुवर दास ने की है. साथ ही लोगों से किसी प्रकार की सूचना शेयर नहीं करने की अपील की गयी है. इस मामले में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. टि्वटर पर पिछले आठ घंटे से कोई इनफॉरमेशन नहीं है. हैक होने पर पूर्व सीएम ने सभी से आग्रह किया है कि अकाउंट से मांगी जा रही किसी प्रकार की सूचना शेयर ना करें. वहीं, दोनों अकाउंट को जल्द ही रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है.

पूर्व सीएम रघुवर दास ने की पुष्टि

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट रविवार की दोपहर में हैक कर लिया गया. इसकी पुष्टि टीम रघुवर ने की है. मामले में ट्विटर व फेसबुक को ऑनलाइन कंप्लेन कर अकाउंट को फिर से रिस्टोर करने के लिए आग्रह किया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गयी है कि किसी प्रकार की सूचना शेयर नहीं करने की सलाह दी गयी है.

आठ घंटे से अनएक्टिव है रघुवर दास का ट्विटर अकाउंट

पिछले आठ घंटे से पूर्व सीएम रघुवर दास का ट्विटर अकाउंट अनएक्टिव है. आठ घंटे पूर्व उन्होंने राधा अष्टमी पर सभी को बधाई ओर शुभकामनाएं दी. वहीं, नौ घंटे पूर्व उन्होंने शिव शिष्य परिवार के संस्थापक हरिंद्रानंद जी के निधन पर शोक प्रकट किया था. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि महादेव दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. साथ ही उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >