रांची-पुरुलिया मार्ग पर ट्रक पलटा, दो घायल

हिंडालको से अलुमिना पाउडर लेकर जा रहा ट्रक सिल्ली में बुढ़ाआम के पास पलट गया. हादसे के बाद रांची- पुरुलिया मार्ग जाम हो गया.

सिल्ली. हिंडालको से अलुमिना पाउडर लेकर जा रहा ट्रक सिल्ली में बुढ़ाआम के पास पलट गया. हादसे के बाद रांची- पुरुलिया मार्ग जाम हो गया. घटना दोपहर करीब तीन बजे घटी. दुर्घटना में ट्रक चालक रामबाबू राव केंदरे एवं उसके भाई मदन हनुमंत केंदरे घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायल का इलाज किया जा रहा है. हालांकि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है. देर शाम तक पुलिस ट्रक को रास्ते से हटाने के प्रयास में लगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >