Ranchi News: टाटा-रांची रोड पर बड़ा हादसा, सरसों तेल लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची तेल लूटने की होड़

Accident in Ranchi: टाटा-रांची रोड पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. यहां बुंडू थाना क्षेत्र के पास सरसों लदा एक ट्रक पलट गया. हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच तेल लूटने की होड़ मच गयी. मामले की जानकारी मिलने पर बुंडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक को हटाया.

Accident in Ranchi: राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के पहले कॉलेज मोड़ के पास रविवार रात सरसों तेल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा टाटा-रांची रोड (एनएच 33) पर टोल प्लाजा से एक किमी पहले हुआ. जानकारी के अनुसार, ट्रक में हाथी ब्रांड सरसों तेल की पेटियां भरी हुई थीं. ट्रक पलटने से तेल के पैकेट सड़क पर गिर गये.

तेल लूटकर भागने लगे ग्रामीण

तेल लूटकर भागते ग्रामीण

बताया जा रहा है कि ट्रक टाटा से रांची की ओर जा रहा था, तभी हादसा हुआ. इस दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. सभी लोग सड़क पर गिरे तेल के पैकेट लेकर भागने लगे. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बुंडू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्यों हुआ हादसा

सड़क हादसे को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि बारिश के वजह से बने गड्ढों के कारण ट्रक पलट गया. लेकिन अब तक कुछ स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क से हटा दिया है. ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो.

इसे भी पढ़ें

सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार

Jharkhand News: झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान कई जगहों पर बवाल, जमकर चले पत्थर, तलवार से हमला

Birsa Zoological Garden: बिरसा जैविक उद्यान में आया क्यूट मेहमान, जू में चहलकदमी कर रहा नन्हा हिप्पो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >