आदिवासी हुंकार महारैली में सैकड़ों आदिवासी शामिल

आदिवासी हुंकार महारैली में खलारी प्रखंड क्षेत्र से भी सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए.

प्रतिनिधि, खलारी.

आदिवासी बचाओ मोर्चा के द्वारा कुरमी कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के विरोध में रांची में आयोजित आदिवासी हुंकार महारैली में खलारी प्रखंड क्षेत्र से भी सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव से अपने पारंपरिक वेश भूषा, पारंपरिक हथियार व सरना झंडा लेकर ढोल-नगाड़े के साथ खलारी से रवाना हुए .सबसे पहले सभी आदिवासी समाज के लोग झील होटल के पास एकत्र हुए और आदिवासी एकजुटता का नारा बुलंद करते हुए रांची के लिए सैकड़ों वाहनों से रांची गये. महारैली में शामिल होनेवाले आदिवासी नेताओं में बिगन सिंह भोगता, अमृत भोगता, रामलखन गंझू, रंथू उरांव, नरेश गंझू, राजकुमार उरांव, पारसनाथ उरांव, शिवरत मुंडा, मलका मुंडा, सुभाष उरांव, किसुन मुंडा, अनिल गंझू, पंकज मुंडा, प्रभाकर गंझू, दामोदर गंझू, रामजतन गंझू, रमेशर भोगता, उमेश लोहरा, बाजो देवी, तेजी किस्पोट्टा, टुकेश्वरी देवी, अनिता गंझू, पद्मावती देवी, गीता देवी, जयराम गंझू, लालचंद विश्वकर्मा, शिवदयाल गंझू, राजेश गंझू, महेंद्र उरांव, बालेश्वर उरांव, छोटू मुंडा, मनोज गंझू, मयूर गंझू, रमेश गंझू, अशोक उरांव, अमर भोगता, छोटन भोगता, रवि भोगता, सिकंदर गंझू आदि शामिल हुए.

17 खलारी 10 : आदिवासी हुंकार महारैली में जाते लोग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >