आदिवासियों ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

पंचायत सचिवालय चकला में वीर शहीद बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया.

ओरमांझी.

झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना पड़हा समाज ने शनिवार को पंचायत सचिवालय चकला में वीर शहीद बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया. अध्यक्षता पड़हा समाज के अध्यक्ष समुंदर पाहन ने की. कहा कि भगवान बिरसा ने आदिवासी समुदायों के लिए हक अधिकार, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन, आदिवासी समाज को बचाने की जरूरत पर बल दिया. मौके पर बालक पाहन, लक्ष्मण उरांव, करमू पाहन, मुखिया शिवनाथ मुंडा, सुधीर मुंडा, दीपक मुंडा, जय किशोर मुंडा, सुरेश मुंडा, आदेश मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, मुनेश मुंडा, सुखराम पाहन, मगनू मुंडा, सजित बेदिया, विरेंद्र मुंडा आदि मौजूद थे. वहीं ओरमांझी स्थित ग्राम चापाबार भेलवाटोली में धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, हरिमोहन महतो, सुरेश प्रसाद साहू, जगमोहन मुंडा, सोनिया देवी, बिरसी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >