सात प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों ने बेड़ो प्रखंड के विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से सात प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों के दल ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड का दौरा किया

प्रतिनिधि, बेड़ो.

ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से सात प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों के दल ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड का दौरा किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने विभिन्न गांवों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर उनके क्रियान्वयन का जायजा लिया. बीडीओ राहुल उरांव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रखंड की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था व संचालित विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. टीम ने हरिहरपुर, जामटोली व जरिया पंचायत का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति को जाना. प्रशिक्षु अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नजदीक से देखा. मनरेगा के तहत ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार, सृजित मानव दिवस, कूप, डोभा व अन्य परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की. साथ ही जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों से संचालित आजीविका गतिविधियों व महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व संबंधित अधिकारियों से भी संवाद किया. प्रशिक्षु अधिकारियों ने योजनाओं के संचालन, आनेवाली चुनौतियों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों के व्यावहारिक अनुभवों को समझा. मौके पर बीपीओ संजय तिर्की, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम भाई पटेल, मुखिया लक्ष्मी खोया, मुखिया कुवारी खलखो, कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी, कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

बेड़ो, योजनाओं का अवलोकन करते प्रशिक्षु आएएस.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >