सीएम आवास पहुंचीं 3 टूरिस्ट बसें, कहां जा रहे विधायक? कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय ने कही ये बात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के बीच तीन बसें मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं हैं. कांग्रेस की विधायक ने कहा कि हर स्थिति में हम डटे रहें, इसलिए बसें मंगाई गईं हैं. कोई विधायक या मंत्री न तो किसी रिसोर्ट में जा रहा है, न ही कोई राजभवन जा रहा है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच तीन टूरिस्ट बसें मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं हैं. तीनों ट्रैवलर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही झारखंड में रिसोर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो सकती है. वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों को बस में भरकर राजभवन भेजा जाएगा. लेकिन, कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि सभी विधायक और मंत्री एकजुट रहें, एक साथ रहें, इसलिए बसें मंगवाई गईं हैं.

हम हर स्थिति में डटे रहें, इसलिए बसें मंगाईं गईं हैं : दीपिका

कांग्रेस की विधायक ने कहा कि हर स्थिति में हम डटे रहें, इसलिए बसें सीएम आवास आई हैं. कोई विधायक या मंत्री न तो किसी रिसोर्ट में जा रहा है, न ही कोई राजभवन जा रहा है. बता दें कि राजभवन में बसों के पहुंचने की खबर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि बसों में भरकर विधायकों को राजभवन ले जाने की तैयारी है.

Also Read: हेमंत सोरेन ने ईडी के 4 अधिकारियों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

झामुमो में हो रहा कल्पना सोरेन का विरोध : डॉ निशिकांत दुबे

उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को अब राज्यपाल महोदय सीपी राधाकृष्णन की याद आ रही है. मुख्यमंत्री आवास से सभी विधायकों को 5 बस में बैठाकर राजभवन भेजने की तैयारी. इतना ही नहीं, डॉ निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में आंतरिक कलह की भी बात कही है. उन्होंने कहा कि झामुमो के अंदर कल्पना सोरेन का विरोध हो रहा है.

साहिबगंज नाम का कोई विधानसभा झारखंड में नहीं

इतना ही नहीं, डॉ निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को एसटी-एससी एक्ट के तहत ईडी अफसरों पर केस दर्ज कराने और अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम गलत लिखने के लिए भी आड़े हाथ लिया है. डॉ दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आपको यह भी नहीं पता कि आप बरहेट विधानसभा के विधायक हैं. साहिबगंज नाम का कोई भी विधानसभा झारखंड में नहीं है. झूठा केस, झूठे व्यक्ति ने तो ईडी पर नहीं कर दिया.

Also Read: हेमंत सोरेन से सीएम आवास में ईडी कर रही पूछताछ, मोरहाबादी में जुटे हजारों झामुमो समर्थक, राजभवन के पास अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >