Weather Warning : रांची, लोहरदगा, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में थोड़ी देर में शुरू होगी बारिश

Thunderstorm likely to storm Ranchi, Lohardaga, Latehar, Chatra and Hazaribagh district of Jharkhand. झारखंड की राजधानी रांची समेत पांच जिलों में अगले-एक दो घंटे में मौसम बदल जायेगा. अचानक तेज हवाओं के झोंके के साथ मेघ गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. अचानक तेज हवाओं के झोंके के साथ मेघ गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार (7 मार्च, 2020) को यह जानकारी दी.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पांच जिलों में अगले-एक दो घंटे में मौसम बदल जायेगा. अचानक तेज हवाओं के झोंके के साथ मेघ गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात हो सकता है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार (7 मार्च, 2020) को यह जानकारी दी. शुक्रवार की शाम को राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई. रांची में शनिवार सुबह भी हल्की-फुल्की बारिश हुई. दोपहर में मौसम केंद्र से जारी चेतावनी जारी की गयी, जिसमें कहा गया कि इन जिलों में बारिश, आंधी-तूफान एवं वज्रपात की संभावना है.

इसके पहले शुक्रवार को विभाग ने एक पखवाड़े का पूर्वानुमान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि 7 और 8 मार्च, 2020 को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा होगी. 6-12 मार्च, 2020 के दौरान झारखंड प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. वहीं, 13 से 19 मार्च, 2020 के दौरान सामान्य वर्षा हो सकती है.

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 12 मार्च, 2020 तक राज्य के ज्यादातर हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य से कम (26 से 32 डिग्री सेल्सियस) रह सकता है. इसके बाद के सप्ताह (13 से 19 मार्च, 2020) में तापमान सामान्य (30 से 34 डिग्री सेल्सियस) रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 12 मार्च तक 13 से 18 डिग्री और 13 से 19 मार्च के बीच 14 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 29 फरवरी, 2020 के बीच झारखंड में 41.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दौरान होने वाले सामान्य वर्षापात 28.2 मिमी से करीब 47 फीसदी अधिक है. इस दौरान प्रदेश के 24 में से 7 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई, जबकि 9 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई. 6 जिलों में सामान्य वर्षापात हुआ और 2 में सामान्य से कम वर्षा हुई.

यदि राज्य में समग्र वर्षा की बात करें, तो सर्दी के मौसम में इस वर्ष 1 मार्च से 5 मार्च, 2020 के बीच सामान्य वर्षा 2.8 मिमी की तुलना में 9.2 मिमी वर्षा हुई. यह सामान्य से 228 फीसदी अधिक है. मार्च में प्रदेश के 24 में से 15 जिलों में भारी बारिश हुई, दो जिलों में बहुत और 3 जिलों में सामान्य बारिश हुई. 4 जिलों में बिल्कुल वर्षा नहीं हुई. यानी ये जिले पूरी तरह सूखे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >