मोरहाबादी में तीन युवकों ने की स्कूटी की छिनतई

स्कूटी की डिक्की में रखे मोबाइल भी ले गये

रांची. मोरहाबादी स्थित वीआइपी इलाके में धक्का मारने के बाद स्कूटी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. मामले में अपर बाजार निवासी आनंद काबरा ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने चचेरे भाई विमल काबरा के साथ शुक्रवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटनास्थल पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने पहले हमारी स्कूटी में धक्का मारा. इसके बाद आरोपियों में से एक युवक स्कूटी छीनकर वहां से भाग निकला. स्कूटी की डिक्की में एक मोबाइल भी था. अंधेरा होने की वजह से शिकायतकर्ता आरोपी युवकों को पहचान भी नहीं सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >