हरमू से ऑटो चोरी करने वाले तीन युवक बिहार से गिरफ्तार

अरगोड़ा थाना की पुलिस ने हरमू से ऑटो चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

रांची. अरगोड़ा थाना की पुलिस ने हरमू से ऑटो चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपियों में एक भोजपुर के अगियांउ बाजार का रहने वाला जितेंद्र यादव उर्फ जितेंद्र सिंह है. इसने आरोपियों से चोरी का ऑटो खरीदा था. दूसरे आरोपी का नाम अरविंद कुमार यादव उर्फ मल्लू है. यह बक्सर जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के सारा का रहने वाला है. तीसरे आरोपी का नाम शंकर कुमार यादव उर्फ शंकर कुमार सिंह है. यह भी सोनबरसा थाना क्षेत्र के सारा का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का ऑटो बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार ऑटो चोरी की घटना को लेकर सात जनवरी 2024 को राकेश शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था. अनुसंधान के दौरान बिहार में ऑटो होने की सूचना पर एक टीम को वहां छापेमारी के लिए भेजा गया था. टीम ने ऑटो को सोनबरसा थाना क्षेत्र से बरामद कर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया. आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >