चाकूबाजी में तीन घायल, एनएच-75 जाम

थाना क्षेत्र के सोंस गांव में चाकूबाजी की घटना में बुधवार को तीन लोग घायल हो गये.

चान्हो.

थाना क्षेत्र के सोंस गांव में चाकूबाजी की घटना में बुधवार को तीन लोग घायल हो गये. घायलों में छोटू राय (32), मुस्तकीम राय (17) व आरिफ खान (22) शामिल हैं. छोटू राय को चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया है. चाकूबाजी को लेकर गुस्साये लोग शाम करीब चार बजे सड़क पर उतर आये और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोंस गांव के निकट एनएच को जाम कर दी. करीब एक घंटे तक एनएच जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी सूरज सिंह उसके पिता रामबिहारी सिंह सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया, तब जाम हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3.30 बजे छोटू राय, मुस्तकीम राय व आरिफ खान सोंस गांव के बगल में ही स्थित एक होटल में चाय पी रहे थे. आरोप है कि इसी क्रम में सूरज सिंह अपने पिता रामबिहारी सिंह व जीजा के साथ वहां पहुचे और छोटू राय व आरिफ खान पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें बीच बचाव में मुस्तकीम राय को भी चाकू लग गयी. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.

चान्हो पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

चान्हो 2, विरोध में सड़क जाम करते ग्रामीण.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >