Ranchi Crime News: मोबाइल छिनतई मामले में तीन गिरफ्तार

Ranchi Crime News: खेलगांव थाना की पुलिस ने बहाना बनाकर मोबाइल छिनतई करनेवाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रांची. खेलगांव थाना की पुलिस ने बहाना बनाकर मोबाइल छिनतई करनेवाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सदर थाना क्षेत्र के अबू तालिम उर्फ बालक (नेवरी), तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा (खिजूर टोली) तथा सुल्तान अंसारी उर्फ टेटू उर्फ रॉकी (किशुरपुर) शामिल हैं. उनके पास से बूटी मोड़ और खेलगांव के पास छिना गया आइफोन सहित दो मोबाइल बरामद किये गये हैं. यह जानकारी खेलगांव थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने दी है.

मोबाइल छिनते हुए एक हुआ था गिरफ्तार

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को बूटी मोड़ पर रजरप्पा निवासी सुधांशु प्रसाद का मोबाइल बहाना बनाकर निकलवाया गया, जिसे अबू तालिम उर्फ बालक तथा तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा ने छिन लिया था. उस दौरान सुधांशु ने अबू तालिम को पकड़ लिया और खेलगांव पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि उसका मोबाइल तौफिक उर्फ सोनू उर्फ झागा लेकर भाग गया था. सोनू उर्फ झागा की गिरफ्तारी के बाद सुधांशु का मोबाइल किशुनपुर मसजिद के समीप झाड़ी से बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >