Ranchi News : आम्रेश्वर धाम में 20 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलार्पण

आम्रेश्वर धाम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आये हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलार्पण किया.

खूंटी. आम्रेश्वर धाम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आये हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलार्पण किया. श्रद्धालु देर रात से ही कतारबद्ध हो गये थे. अलसुबह चार बजे मंदिर के पट खोल दिये गये. जैसे ही मंदिर के पट खोले गये पूरा धाम परिसर बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिली. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 20 हजार की संख्या में शिवभक्तों ने पहली सोमवारी को जलार्पण किया. सोमवारी को लेकर आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति और जिला प्रशासन की टीम के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था. सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस, जैप और अन्य सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी. प्रबंधन समिति, आम्रेश्वर धाम के पदाधिकारी और वोलेंटियर्स भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >