डकरा. सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत शनिवार को एनके प्रबंधन द्वारा डकरा अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. सदर अस्पताल रांची के डे-केयर सेंटर में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ लगाये गये इस शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान कर अपनी ओर से सेवा दी है. 12 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया. सीआइएसएफ जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसके पहले महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने फीता काट कर शिविर का उदघाटन किया. उन्होनें कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत रक्तदान-जीवनदान जैसे कार्यक्रम के अलावा दूसरा कोई सेवा का कार्य इससे बेहतर नहीं हो सकता. उन्होनें सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए अपील की कि वे चिकित्सकीय सलाह पर नियमित रूप से रक्तदान करें, इससे किसी को जीवन मिलता है, तो अपना स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रसाद, निखिल अखौरी, जीतेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, हरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
