Ranchi News : रांची जीपीओ में बापू व डाक विभाग के इतिहास पर दो पुस्तकें हैं उपलब्ध

रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में डाक विभाग द्वारा प्रकाशित दो नयी पुस्तकें उपलब्ध हैं.

रांची. रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में डाक विभाग द्वारा प्रकाशित दो नयी पुस्तकें उपलब्ध हैं. दोनों पुस्तकें भारतीय डाक इतिहास और महात्मा गांधी से जुड़ी यादों को संजोने वाली महत्वपूर्ण कृति हैं. पूर्वी क्षेत्र बिहार सर्कल के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार द्वारा बापू इन बिहार लिखा गया है. यह पुस्तक महात्मा गांधी के बिहार प्रवास, उनके आंदोलनों, यात्राओं और उनके योगदान पर समर्पित है. साथ ही इसमें महात्मा गांधी पर आधारित सभी डाक टिकटों का संग्रह, विवरण और चित्र भी शामिल किये गये हैं.

रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में मिलेंगी पुस्तकें

डॉ रणजीत सिंह गांधी ने द जर्नी ऑफ इंडियन पोस्टल मेटर मार्किंग पुस्तक लिखी है. जिसमें भारतीय डाक विभाग में प्रयोग होने वाले पुराने से पुराने मीटर मार्क्स व मुहरों की विस्तृत जानकारी है. इस पुस्तक में कोलकाता समेत देश के विभिन्न भागों के डाक चिह्नों के विकास की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाया गया है. दोनों पुस्तकें रांची जीपीओ के फिलैटली ब्यूरो में उपलब्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >