डकरा. कोयलांचल में गोवंशीय पशुओं की चोरी रुक नहीं रही है और सूचना दिये जाने के बाद भी मामले को लेकर पुलिस की गंभीरता नहीं दिखायी दे रही है. जिससे पशुपालकों का गुस्सा बढ़ रहा है. 17 और 19 अगस्त की रात को खलारी थाना से महज 400 मीटर दूर महावीर नगर स्थित कमलू की दुकान के सामने से दो गाय की चोरी कर ली गयी. चोर स्काॅर्पियो में लाद कर गाय को लेकर भाग गये. यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पशुपालक अनीता देवी ने इसकी लिखित जानकारी खलारी पुलिस को दी है साथ में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. बताते चलें कि क्षेत्र में पिछले एक साल से लगातार गोवंशीय पशुओं की चोरी हो रही है. इस दौरान लगभग 100 गाय की चोरी हुई है. आठ जुलाई को इससे संबंधित विस्तृत खबर प्रभात खबर में छपी थी, लेकिन पुलिस ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
