बुढ़मू: ठाकुरगांव थाना से करीब 500 मीटर दूर मंदनाटोली के पतराटोली मुख्य मार्ग स्थित महानंद गोप के घर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़ कर लाखों रुपये की चोरी कर ली. चोरों ने घर के कमरों को बाहर से बंद कर बैजू गोप के कमरे का बक्सा तोड़ा और उसमें रखे पांच लाख रुपये से अधिक के जेवर तथा करीब तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. ठाकुरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.
ठाकुरगांव थाना से 500 मीटर दूर हुई लाखों की चोरी, महानंद गोप के घर को चोरों ने बनाया निशाना
रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ठाकुरगांव थाना से 500 मीटर दूर हुई लाखों की चोरी, महानंद गोप के घर को चोरों ने बनाया निशाना