युवक ने हाइटेंशन टावर से लगायी फांसी

थाना क्षेत्र के कादोजोर गांव में एनएच-43 पर हाथीपास पुल के समीप एक युवक ने हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली.

बेड़ो.

थाना क्षेत्र के कादोजोर गांव में एनएच-43 पर हाथीपास पुल के समीप एक युवक ने हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बिरसा उरांव (18) पिता जट्टू उरांव, ग्राम चेटों परसा, थाना भरनो, जिला गुमला के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव पुलिस पदाधिकारी और बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामला हाई टेंशन लाइन से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति बंद करायी. इसके बाद पावर ग्रिड के कर्मियों ने शव को टावर से नीचे उतारा. पुलिस ने शव की पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद में युवक द्वारा आत्महत्या की वजह माना जा रहा है. पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने पावर ग्रिड के सहयोग से टावर से शव उतारा

बेड़ो-1 युवक फाइल फोटो बिरसा उरांव.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >