महिला और उसके बच्चों को मारपीट कर बाहर निकाला

ससुरालवालों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया केस

रांची. पटना के अजवा निवासी धुरी सिंह की शिकायत पर जगन्नाथपुर पुलिस ने मिंटू पासवान, सुबोध पासवान, गुड्डू पासवान, शोभा देवी और उषा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी पक्ष के सभी लोग जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दर्ज प्राथमिकी में आरोपियों पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी, नाती और नतिनी को मारपीट कर ससुराल से बाहर निकालने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बेटी की शादी वर्ष 2011 में मिंटू पासवान के साथ हुई थी. आरोपी पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे. बाद में मामले में पंचायत में समझौता होने पर शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को ससुराल भेजा था. लेकिन दो जून को आरोपी पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता की बेटी और शिकायतकर्ता के नाती और नतिनी को मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >