Ranchi News : नीट यूजी : सेंट्रल काउंसिलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

रांची. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से नीट यूजी 2025 काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. वहीं, इसमें रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई तक कर सकेंगे. च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 28 जुलाई तक होगी. 29 और 30 जुलाई को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 31 जुलाई को जारी होगा. एक अगस्त से छह अगस्त तक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया होगी. बता दें काउंसिलिंग की प्रक्रिया चार राउंड में होगी. इसके माध्यम से देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सींग कोर्स में नामांकन लिए जायेंगे. इसमें ऑल इंडिया कोटा के 15 प्रतिशत सीटों, डिम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जीपमर शामिल होंगे.

पिछले दो साल के ट्रेंड को देखते हुए च्वाइस लिस्ट बनाये : एक्सपर्ट

मेडिकल काउंसिलिंग के एक्सपर्ट व बायोम संस्थान के डायरेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि सेंट्रल काउंसिलिंग के लिए कम से कम पिछले दो साल की काउंसिलिंग ट्रेंड को देखते हुए कॉलेजों का च्वाइस लिस्ट तैयार करें. यानी पिछले वर्षों की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक को देखते हुए च्वाइस फिलिंग करें. पहले राउंड में अपने राज्य के आसपास के राज्यों के मेडिकल कॉलेजों को च्वाइस लिस्ट में रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KRANTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >