Ranchi News : घर से 20 हजार रुपये चुरानेवाले को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

कोकर के भाभा नगर में एक घर में चोरी करने घुसा था आरोपी

रांची. कोकर के भाभा नगर में सोमवार को घर से 20 हजार रुपये की चोरी कर भाग रहे युवक अमीर मल्लिक अमीरूल जामा (आजाद बस्ती निवासी) को मुहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में भाभा नगर निवासी छंदा गुप्ता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. छंदा गुप्ता ने प्राथमिकी में लिखा है कि वह दरवाजा सटा कर लेटी हुई थी. उसी दौरान उक्त युवक घर में घुसा और उसके बैग में रखे 20 हजार रुपये की चोरी कर ली. उन्होंने चोर को घर से निकलते हुए देख लिया. उसने शोर मचाया, तो लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. आरोपी के पास से 19,500 रुपये बरामद किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >