Ranchi News : जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवै...

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी तीसरे दिन रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर रिम्स बरियातू के सामने डॉक्टर अजय छाबड़ा के घर पहुंची.

गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभात फेरी कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर बरियातू पहुंची रांची. गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी तीसरे दिन रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर रिम्स बरियातू के सामने डॉक्टर अजय छाबड़ा के घर पहुंची. वहां से निकलकर फेरी बरियातू रामेश्वरम स्थित हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल के अपार्टमेंट गयी. वहां, नन्हे-मुन्हे बच्चे ध्रुव अरोड़ा, इनाया अरोड़ा, शनाया अरोड़ा और इषिका अरोड़ा ने जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवै… शबद का गायन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. वहां से फेरी रामेश्वरम स्थित स्व जगत सिंह सुखीजा, लेखराज अरोड़ा, प्रकाश अरोड़ा, हंसराज अरोड़ा और प्रेम मिढ़ा के संयुक्त आवासीय परिसर पहुंची. मनीष मिढ़ा द्वारा अरदास के साथ यही प्रभात फेरी का समापन सुबह नौ बजे हुआ. श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ फेरी का स्वागत किया. फेरी के स्वागत में तीनों जगह श्रद्धालुओं द्वारा चाय नाश्ते के लंगर की व्यवस्था की गयी थी. फेरी में कीर्तन मंडली की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, जसपाल मुंजाल, इंदर मिढ़ा, रमेश पपनेजा ने हरि के जन सतगुर सतपुरखा बिनउ करउ गुर पास, हम कीरे किरम सतगुर शरणाई कर दइआ नाम परगास… और सभि जीअ तुमारे जी तूं जीआ का दातारा, हरि धिआवहु संतहु जी सभि दूख विसारणहारा…व तूं जुग-जुग एको सदा सदा तूं एको जी तूं निहचल करता सोई… सहित अन्य शबद का गायन कर साथ साथ संगत को वाहेगुरु का जाप भी कराया. सरदार छोटु सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की . मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की. सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने सभी श्रद्धालुओं की फेरी के स्वागत और लंगर सेवा के लिए धन्यवाद किया. मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं को ले आने-जाने के लिए दो बसों की व्यवस्था भी की गयी थी. फेरी में लेखराज अरोड़ा, डॉ अजय छाबड़ा, प्रेम मिढ़ा, प्रकाश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पप्पू काठपाल, हंसराज अरोड़ा, गुंजन अरोड़ा, कौशिक अरोड़ा, तुषार मिढ़ा, गीत अरोड़ा, हर्षित अरोड़ा, ऋतिक सुखीजा, गर्व सुखीजा, जीत अरोड़ा, बेअंत मिड्ढा, बख्श मिड्ढा, बेला सुखीजा, तरुणा छाबड़ा, गीता मिढ़ा, आशा अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, ललिता काठपाल, ऋचा अरोड़ा, कोमल अरोड़ा, प्रिया काठपाल, रिश्ता मुंजाल, मिताली तेहरी समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >