Ranchi news : मंत्री ने बेड़ो में बायोगैस प्लांट का किया निरीक्षण

पॉली कैब के जरिये जरबेरा की खेती कर रहे समीर मिंज को प्रोत्साहित किया

रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को बेड़ो प्रखंड के पुरिया गांव में संचालित बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया. मेधा की पहल पर पुरिया गांव के 98 परिवार का चूल्हा हर दिन बायोगैस से जल रहा है. घर में दो मवेशी रखने के साथ बायोगैस का लाभ दिया जा रहा है. बेड़ो के चनगनी में मेधा द्वारा ऑर्गेनिक खाद बनाया जा रहा है. पहले गाय पालन, फिर दुग्ध संग्रहण और अब गोबर की मदद से बायोगैस प्लांट और उसके बाद ऑर्गेनिक खाद का निर्माण हो रहा है. मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटकी प्रखंड के रानी खटंगा में पॉली कैब के जरिये जरबेरा की खेती कर रहे समीर मिंज से मुलाकात की. समीर मिंज व उनकी पत्नी अपनी जमीन पर विभाग की मदद से जरबेरा की खेती कर रहे हैं. इससे समीर को 60 हजार रुपये तक आय का अनुमान है. मंत्री ने श्री मिंज को फूल और जरबेरा की व्यापक खेती करने को लेकर प्रोत्साहित किया. विभाग से सहयोग का आश्वासन भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >