वंदे भारत के आगे लेट गया विक्षिप्त, आरपीएफ ने हटाया

रांची से बनारस जा रही 20898 वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने टाटीसिलवे के समीप पटरी पर ही बुधवार को एक विक्षिप्त लेट गया.

सिल्ली.

रांची से बनारस जा रही 20898 वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने टाटीसिलवे के समीप पटरी पर ही बुधवार को एक विक्षिप्त लेट गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया. इसकी सूचना आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी का नेतृत्व कर रहे प्रधान आरपीएफ आरक्षक सिकंदर गोप ने मुरी आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार को दी. ऑपरेशन सतर्कता अभियान के तहत मुरी आरपीएफ की ट्रेन स्कॉट टीम ने उसे पटरी से हटाकर उसी ट्रेन से मुरी आरपीएफ पोस्ट लेकर आयी. उसकी पहचान टाटीसिलवे निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गयी. थाने में उसकी मां और बहन चांदनी कुमारी उससे मिलने आयी. बहन ने बताया कि भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसका इलाज कांके अस्पताल से चल रहा है. थाना प्रभारी संजीव कुमार की देखरेख में जरूरी कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. टीम में आरपीएफ के संतोष कुमार, सत्यानंद कुमार, शुभम कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >