डायल 100 पर काॅल करें बुजुर्ग, घर पर दवा पहुंचायेगी पुलिस

रांची : कोरोना वायरस के मद्देनजर डीजीपी एमवी राव ने लॉकडाउन के कारण घर में रह रहे बुजुर्गों (महिला/पुरुष) की मदद के लिए पहल की है. उन्होंने कहा है कि वैसे बुजुर्ग जिनके बच्चे या रिश्तेदार लॉकडाउन के कारण बाहर फंस गये हैं और उनको दवा की जरूरत है. लेकिन वे बाहर से दवा लाने […]

रांची : कोरोना वायरस के मद्देनजर डीजीपी एमवी राव ने लॉकडाउन के कारण घर में रह रहे बुजुर्गों (महिला/पुरुष) की मदद के लिए पहल की है. उन्होंने कहा है कि वैसे बुजुर्ग जिनके बच्चे या रिश्तेदार लॉकडाउन के कारण बाहर फंस गये हैं और उनको दवा की जरूरत है. लेकिन वे बाहर से दवा लाने में सक्षम नहीं है. ऐसे कुछ लोगों के मामले सामने आये हैं. एेसे लोगों की मदद के लिए सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है. बुजुर्गों को बुधवार की दोपहर 12 बजे से सिर्फ डायल 100 पर कॉल कर दवा का नाम बताना होगा.

वह दवा पुलिस संबंधित दुकान से लेकर उनके घर तक पहुंचायेगी. दवा की जो भी कीमत होगी, वह वे पुलिसकर्मी को दे देंगे. पुलिसकर्मी दवा दुकानदार तक वह पैसा पहुंचा देगा. बुजुर्गों को यह सेवा पुलिस की ओर से लॉकडाउन अवधि तक दी जायेगी. इसके अलावा अगर किन्हीं को अाकस्मिक चिकित्सकीय सुविधा भी चाहिए, तो पुलिस यह भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को आदेश जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >