रांची के इटकी में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, रांची-लोहरदगा रेलवे ट्रैक पर मिला लोहरदगा के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Copied link
Jharkhand News, रांची न्यूज (सुबोध सिन्हा) : रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तीरबिंधा चौक के समीप स्थित शमीमा गर्ल्स स्कूल परिसर में गुरुवार को अबू तलहा (22 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस द्वारा खोजी कुत्ता बुलाया गया है. शव का पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है. इधर, रांची-लोहरदगा रेल खंड पर इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी गांव के समीप गुरुवार को रेलवे लाइन के किनारे पर पड़े एक शव को बरामद किया गया है.

मृतक के परिजनों के अनुसार उसके पॉकेट में 70 हजार रुपये थे. वह गायब है. घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल के अलावा एक हेडफोन बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
इधर, रांची-लोहरदगा रेल खंड पर इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी गांव के समीप गुरुवार को रेलवे लाइन के किनारे पर पड़े एक शव को बरामद किया गया है. शव की पहचान कैरो (लोहरदगा) निवासी कमरुद्दीन अंसारी के पुत्र रयूम अंसारी (25 वर्ष) के रूप में की गयी है. इटकी थाना व आरपीएफ पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.