दहकते अंगारों पर चले भोक्ता

केदल मंडा टांड़ में नौ दिवसीय शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, मेसरा.

केदल मंडा टांड़ में नौ दिवसीय शिव मंडा पूजा का आयोजन किया गया. अनुष्ठान को लेकर माता पार्वती को मायके से ससुराल लाया गया. प्रत्येक दिन शिवभक्त अपने माथे पर लकड़ी से बने माता पार्वती के प्रतीक को लेकर ग्राम भ्रमण कराते हैं. गांव के प्रत्येक घर के दरवाजे पर उन्हें ले जाया जाता है. उक्त घर के पूरे परिवार श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. शनिवार को कई अनुष्ठान किये गये. रात में पूजा के क्रम में लोटन सेवा, धुआंसी और फूलखुंदी की गयी. भोक्ता व सोक्ताइनों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिवभक्ति का परिचय दिया. रविवार को झूलन किया गया. भोक्ता बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. फूलों को अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही. सभी अनुष्ठानों में पवित्रता का ख्याल रखते हुए पौराणिक विधि के साथ ढोल, नगाड़ों व शहनाई के मधुर ध्वनियों के संगम के बीच पूजा की गयी. रात्रि में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य की दो टीमों गंभीर सिंह मुंडा का भतीजा कार्तिक सिंह मुंडा व पुरुलिया की नरसिंह मुंडा टीम के साथ धार्मिक नृत्य प्रतिस्पर्धा हुई. छऊ नर्तकों ने दर्शकों को रात भर खूब मनोरंजन किया. साथ ही प्रसिद्ध नागपुरी सेलम ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के सचिव संतोष महतो, मनरखन महतो बीएड कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो व जगत मुंडा ने मंडा पूजा कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. शिव मंडा पूजा समिति के सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व बुके देकर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि देवो के देव महादेव की आराधना से लोगों का दुख दूर हो जाता है. सृष्टि का संचालन व नियंत्रण शिव-पार्वती ही करते हैं. मौके पर कन्हाई लाल गुप्ता, अध्यक्ष महादेव करमाली, सचिव राजेश महतो, सिकंदर प्रजापति, लक्ष्मण महतो, रामेश्वर करमाली, मधु मुंडा, मुखिया राहुल मुंडा मौजूद थे.

केदल में शिव मंडा पूजा संपन्नB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >