Ranchi News श्री श्याम भंडारा में भगवान को परोसा दक्षिण भारतीय व्यंजन

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 164वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया.

रांची. श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 164वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया. अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग के भजन का गायन किया. खाटू नरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल, शालीग्राम, गरुड़ व गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया. मौके पर पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू, उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ानढ़निया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल मुरारका, मंत्री गौरव अग्रवाल, पूर्व महामंत्री राजेश ढांढनियां, मनोज खेतान, रतन शर्मा, अनुज मोदी, पवन केडिया, आशीष डालमिया, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, रोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कौशल चौधरी, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे ने सहयोग किया.

आज होगा विशेष शृंगार : रविवार को खाटू नरेश का विशेष शृंगार किया जायेगा. कामदा एकादशी के अवसर पर सोमवार को बाबा श्याम का संकीर्तन रात्रि 9:30 बजे से किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >