Ranchi News : धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा…

टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया गया

रांची. गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा रातू रोड में रविवार को टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया गया. रात के नौ बजे यह जत्था कृष्णा नगर कॉलोनी पहुंचा. गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के स्वागत में पहले से ही स्त्री सत्संग सभा की कीर्तन मंडली की सदस्य शबद गायन कर रही थीं. पावन स्वरूप के पहुंचते ही वहां पर मौजूद लगभग पंद्रह सौ श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल का जयघोष कर स्वागत किया और नगर कीर्तन निकाल कर पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई की. पावन स्वरूप के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सत्संग सभा द्वारा सजाये गये विशेष दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने ” धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा…एवं ” जे होवै भाग ता दरसन पाइये आपि तरै सभ कुटम्ब तराइऐ… ” शबद गायन कर गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा का गुणगान किया. इस दौरान सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर चलाया गया. कार्यक्रम में सुरेश मिड्ढा, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, महेश सुखीजा, प्रेम मिड्ढा, नरेश पपनेजा, चरणजीत मुंजाल, अशोक गेरा, सुभाष मिड्ढा, हरजीत बेदी, हरविंदर सिंह हन्नी, मोहन लाल अरोड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर, सागर थरेजा, मोहन काठपाल, जीवन मिड्ढा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, हरीश मिड्ढा, इंदर मिड्ढा, रमेश पपनेजा, नानक चंद अरोड़ा, महेंद्र अरोड़ा, राजकुमार सुखीजा, बसंत काठपाल, लक्ष्मण अरोड़ा, पंकज मिड्ढा, आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, पुरुषोत्तम सरदाना, अमरजीत सिंह मुंजाल, राजेंद्र मक्कड़, नीरज सरदाना आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >