राजधानी में बढ़ेगा तापमान, फिलहाल बारिश नहीं

राजधानी का अधिकतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेसि बढ़कर 40 के आसपास पहुंच जायेगा. संताल परगना में भी भीषण गर्मी पड़ने लगी है

रांची. राजधानी का अधिकतम तापमान भी तीन से चार डिग्री सेसि बढ़कर 40 के आसपास पहुंच जायेगा. संताल परगना में भी भीषण गर्मी पड़ने लगी है. वहां के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी. अभी बारिश या बादल का अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 21 अप्रैल तक राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का तापमान चढ़ेगा. सोमवार को संताल परगना के अतिरिक्त जमशेदपुर, डालटेनगंज, गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेसि रहा. अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान भी 23 से 25 डिग्री सेसि के बीच रिकार्ड किया गया है. इस कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >