विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, मामले में इश्यू फ्रेम

Ranchi News: विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने इश्यू फ्रेम करते हुए आगे की सुनवाई की प्रक्रिया तय की. भाजपा प्रत्याशी जीतू चरण राम ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

Ranchi News: झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पक्ष सुना. मामले में इश्यू फ्रेम (सुनवाई के लिए बिंदु तय) किया गया. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने पैरवी की. प्रार्थी भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम ने चुनाव याचिका दायर कर कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के निर्वाचन को चुनौती दी है.

जीतू चरण राम ने लगाया है धांधली का आरोप

उन्होंने याचिका में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि बुढ़मू क्षेत्र के 18 ईवीएम मतदान के बाद पूरी रात स्ट्रांग रूम में सुरक्षित नहीं रखे गये थे. प्रार्थी का आरोप है कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की मिलीभगत से ईवीएम को एक अज्ञात स्थान पर रखा गया, जहां न तो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था थी और न ही प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी थी.

ये भी पढ़ें…

एफसीआई गोदाम से सीधे पीडीएस दुकानों तक पहुंचेगा अनाज, अगस्त से लागू होगी व्यवस्था

सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >