Ranchi News : गीत-संगीत और योगा से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया.

शिव मंदिर चौराटंगरा कटहल मोड़, मेकन कॉलोनी में सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम

रांची. प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम शिव मंदिर चौरा टंगरा कटहल मोड़ मेकन कॉलोनी के समीप हुआ. इसमें बच्चों के साथ महिला, पुरुष सभी ने हिस्सा लिया. कई तरह के गेम्स खेले. गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ. गायक इमरान ने कई गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया. इस दौरान कई बच्चियों ने योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वास्थ्य रहने के बारे में बताया. प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार पाकर लोगों ने प्रभात खबर और सनराइज मसाले को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के आयोजन से हर लोगों के चेहरे में मुस्कान लायी. कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सनराइज मसाला है. आयोजन में मनीष केसरी, अंजु मिंज का सहयोग रहा.

ये हैं विजेता

पासिंग द बॉल : रंजू देवी, चंदनी, पूनम देवी

बैलून फोड़ो : जान्वी

म्यूजिकल चेयर : प्रात्मा देवी

क्वाइन बैलेंसिंग : डिंपल कुमारी

डांस एंड फ्रिज : तन्नु

बैट बॉल बैलेंसिंग : काजल कुमारी

ड्राइंग : साक्षी साहू

क्विज : सालिनी, परी, रानी विक्की सोनी, सबिता सिन्हा, अंजु मिंज

सिंगिंग : अयीषा रानी, कोमल कुमारी

डांसिंग : आकृति उरांव

म्यूजिकल चेयर : प्रतिमा देवी

स्पेशल प्राइज : निरजा और नव्या

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Puja kumari

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >