रांची लोकसभा प्रभारी बनाए गए सुबोधकांत सहाय, संयोजक अनादि ब्रह्म व केशव महतो कमलेश, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को करना है. सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत से लोगों को निजात दिलाने के लिए संकल्पित हैं. ऐसे में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है.

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज मंगलवार को रांची के कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की गयी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन के द्वारा इसकी सूची जारी की. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ उपस्थित थे.

मजबूती से लड़ना है लोकसभा चुनाव

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को करना है. सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत से लोगों को निजात दिलाने के लिए संकल्पित हैं. ऐसे में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है. इसको ध्यान में रखते हुए झारखंड के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को लोकसभावार जिम्मेवारी सौपी गयी है, जो लोकसभा क्षेत्रवार स्थानीय एवं प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट करेंगे.

रांची लोकसभा संयोजक अनादि ब्रह्म एवं केशव महतो कमलेश

राजमहलः-लोकसभा संयोजक मणिशंकर, लोकसभा प्रभारी प्रदीप यादव

दुमका-लोकसभा संयोजक सुलतान अहमद, लोकसभा प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह

गोड्डा-लोकसभा संयोजक केएन झा, लोकसभा प्रभारी आलमगीर आलम

चतरा-लोकसभा संयोजक जयशंकर पाठक, लोकसभा प्रभारी धीरज प्रसाद साहु

कोडरमा-लोकसभा संयोजक अनवर अंसारी, लोकसभा प्रभारी बादल पत्रलेख,

गिरिडीह-लोकसभा संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, लोकसभा प्रभारी शहजादा अनवर,

धनबाद-लोकसभा संयोजक अजय दुबे, लोकसभा प्रभारी जलेश्वर महतो एवं बन्ना गुप्ता

रांची-लोकसभा संयोजक अनादि ब्रह्म एवं केशव महतो कमलेश, लोकसभा प्रभारी सुबोधकांत सहाय

सिंहभूम लोकसभा प्रभारी गीता कोड़ा

जमशेदपुर-लोकसभा संयोजक रमा खलखो, लोकसभा प्रभारी डॉ अजय कुमार

सिंहभूम-लोकसभा संयोजक डीएन चाम्पिया, लोकसभा प्रभारी गीता कोड़ा

खूंटी-लोकसभा संयोजक कालीचरण मुण्डा,लोकसभा प्रभारी बन्धु तिर्की

लोहरदगा-लोकसभा संयोजक प्रदीप तुलस्यान, लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत

पलामू-लोकसभा संयोजक भीम कुमार, लोकसभा प्रभारी डॉ रामेश्वर उरांव

हजारीबाग-लोकसभा संयोजक अशोक चौधरी, लोकसभा प्रभारी डॉ प्रदीप बलमुचू

मौके पर ये थे मौजूद

रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >