Hockey : झारखंड ने तेलंगाना को 11-0 से हराया, जमुना के किये पांच गोल

जमुना के किये पांच गोल

रांची. सिकंदराबाद में खेली जा रही 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मंगलवार को झारखंड ने तेलंगाना पर 11-0 गोल से एकतरफा जीत दर्ज की. झारखंड की ओर से जमुना कुमारी ने हैट्रिक समेत पांच गोल किये. जमुना ने मैच के पांचवें, 14वें, 34वें, 49वें और फिर 49वें व 59वें मिनट में गोल किये. जमुना के अलावा श्रुति कुमारी (28वें व 40वें मिनट) ने दो, जबकि सुगन सांगा (10वें), सुकरमनी मुंडू (19वें), अनुप्रिया सोरेंग (56वें) और लेवनी हेमरोम (58वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. मैच में पांच गोल करनेवाली जमुना कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >