धुर्वा डैम से छात्रा का शव बरामद

नगड़ी थाना अंतर्गत धुर्वा डैम से बुधवार को एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया.

पिस्कानगड़ी.

नगड़ी थाना अंतर्गत धुर्वा डैम से बुधवार को एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान हटिया निवासी रवींद्र प्रसाद की पुत्री रिया कुमारी (19) के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग चार बजे के आसपास रिया का शव डैम के किनारे पानी में दिखा. धुर्वा डैम घूमने आये लोगों ने डैम में शव होने की सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ धुर्वा डैम पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि रिया सुबह में 10 बजे लालपुर कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए निकली थी. उन्होंने आशंका जतायी की उसने डैम में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है. लड़की के प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किये जाने की बात सामने आ रही है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >