प्रेमचंद उवि में विद्यार्थी सम्मान समारोह

स्टेट टॉपर प्रेम साहू को ग्यारह हजार नकद दिया गया

मेसरा.

प्रेमचंद उच्च विद्यालय मेसरा में बुधवार को विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद महतो ने कहा कि समर्पण व लगन के साथ पढ़ाई करने का परिणाम है उत्कृष्ट रिजल्ट. विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य संजय कुमार महतो ने कहा कि विद्यार्थियों को त्यागी होना चाहिए. उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के सचिव संतोष महतो ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करना चाहिए. विद्यालय प्रबंधन को ओर से मैट्रिक में 90% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. जिसमे स्टेट टॉपर प्रेम कुमार साहू (99.60%) को 11 हजार रुपये, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही कुमार सत्यजीत 97.80%, नीतीश कुमार केसरी 94.40 %, मनीषा कुमारी 93.60%, कंचन कुमारी 93.40 %, अंजली कुमारी 92.40 % व श्वेता कुमारी 92.00 % को नकद 5000 रुपये, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. साथ ही विद्यार्थियों के माता-पिता को शाॅल ओढ़ाकर से सम्मानित किया गया. मौके पर सोमनाथ मुंडा, उमेश यादव, उपेंद्र प्रसाद, एहसान अंसारी, केतकी देवी, सूरज प्रकाश आदि मौजूद थे.

स्टेट टॉपर प्रेम साहू को ग्यारह हजार नकद दिया गयाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >