Ranchi News : वेटनरी कॉलेज के छात्र की कोयंबटूर में सड़क दुर्घटना में मौत

शैक्षणिक टूर पर गये रांची वेटनरी कॉलेज के फाइनल इयर की छात्र शशांक कुमार शिवम की सोमवार देर रात कोयंबटूर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

रांची (विशेष संवाददाता). शैक्षणिक टूर पर गये रांची वेटनरी कॉलेज के फाइनल इयर की छात्र शशांक कुमार शिवम की सोमवार देर रात कोयंबटूर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर धनबाद निवासी शशांक के परिजन घटनास्थल के लिए निकल गये हैं. बताया जाता है कि कॉलेज के 90 विद्यार्थियों व दो शिक्षकों का दल 18 फरवरी को ही दक्षिण भारत की शैक्षणिक यात्रा पर निकले हैं. सभी विद्यार्थी चेन्नई होते हुए पुंडुचेरी गये. वहां से सभी विद्यार्थी कोयंबटूर जा रहे थे. भूख लगने पर हाइवे के किनारे एक ढाबा के पास सभी विद्यार्थी उतरे, इनमें शशांक सहित तीन विद्यार्थी पैदल ही सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे. शशांक मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा था. इतने में तेज गति से आ रहे एक एसयूवी ने उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया. शशांक सड़क पर ही गिर गया. लहूलुहान शशांक को सभी विद्यार्थी व स्थानीय लोग मिल कर पास के ही एक अस्पताल में ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर छात्र की मौत की सूचना कॉलेज प्रशासन व शशांक के परिजनों को दी. शशांक का शव हवाई जहाज से लेकर बुधवार को रांची पहुंचेगा. इधर शैक्षणिक टूर पर गये सभी छात्र कार्यक्रम बीच में ही स्थगित कर वापस रांची लौट रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >