अब तक नहीं पकड़ाया लाखों की ठगी का आरोपी

अब तक नहीं पकड़ाया लाखों की ठगी का आरोपी

रांची : पीएसीएल कंपनी में रुपये दोगुना करने व ब्याज अधिक देने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी करनेवाले डीएसपीएमयू के कर्मी उदय प्रसाद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस मामले में काफी मशक्कत के बाद लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी़

प्राथमिकी दर्ज हुए एक माह से अधिक हो गया पर अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस बारे में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रह चुके डाॅ मनोज कुमार खुद कई बार थाने जाकर निजी तौर पर गिरफ्तारी के लिए कह चुके है़ं

लेकिन उन्हें भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है़ गौरतलब है कि ठगी करने वाले व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसएसपी कार्यालय को 13 जनवरी को आवेदन दिया गया था. लेकिन प्राथमिकी 28 जून को दर्ज की गयी.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >