राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी हटाये गये, हाइकोर्ट जायेंगे

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी को पद से हटा दिया गया है. मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने श्री चौधरी के अध्यक्ष पद पर की गयी नियुक्ति की अधिसूचना को रद्द कर दिया.

प्रमुख संवाददाता (रांची).

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी को पद से हटा दिया गया है. मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग ने श्री चौधरी के अध्यक्ष पद पर की गयी नियुक्ति की अधिसूचना को रद्द कर दिया. खाद्य आयोग में अध्यक्ष समेत पांच सदस्यों के पांच सृजित हैं. श्री चौधरी को अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद आयोग में सिर्फ एक सदस्य शबनम प्रवीण ही कार्यरत रह गयी हैं. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व मीडिया व राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी को तीन अगस्त 2021 को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. इससे पहले श्री चौधरी प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं. श्री चौधरी ने पद पर रहते हुए मुखिया संवाद की पहल शुरू की थी.

नियुक्ति की अधिसूचना रद्द करने के फैसले को हाइकोर्ट में देंगे चुनौती :

अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि मैं विभाग के फैसले से अवाक हूं. मेरी नियुक्ति की अधिसूचना को रद्द करने से पहले किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं पूछा गया. यह नेचुरल जस्टिस के खिलाफ है. मैं विभाग के इस फैसले को हाइकोर्ट में चुनौती दूंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >