बिल्डर से रंगदारी मांगने से श्रीवास्तव गिरोह का इनकार

भीम प्रसाद से पांच करोड़ रुपये की मांगी गयी है रंगदारी

रांची. श्रीवास्तव गिराेह के आशुतोष ने बयान जारी कर कहा है कि बिल्डर भीम प्रसाद को कॉल कर रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आयी है. लेकिन इस मामले का श्रीवास्तव गिराेह सेे कोई लेना-देना नहीं है. बहुत लोग रांची में श्रीवास्तव गिराेह के नाम से रंगदारी के लिए फर्जी कॉल कर रहे हैं, जिसका गिरोह से कोई संबंध नहीं है. अगर किसी भी व्यवसायी को श्रीवास्तव गिरोह के नाम से रंगदारी का काॅल जाता है, तो हमसे संपर्क करें. झूठी प्राथमिकी दर्ज न करें. वहीं श्रीवास्तव गिरोह के नाम का इस्तेमाल कर अगर किसी को कोई फेक कॉल करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि रातू रोड के बिल्डर भीम प्रसाद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >