मैक्लुस्कीगंज में जलाभिषेक, शृंगार पूजन की विशेष तैयारी

महाशिवरात्रि को लेकर मैक्लुस्कीगंज में विशेष तैयारी की गयी है.

मैक्लुस्कीगंज. महाशिवरात्रि को लेकर मैक्लुस्कीगंज में विशेष तैयारी की गयी है. मायापुर पंचायत के चीनाटांड़ स्थित पहाड़ी बाबा शिव मंदिर में इस वर्ष भी शिवरात्रि पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर सेवा समिति चीनाटांड़ के अध्यक्ष रामकेवल गंझू व संयोजक राजेश गंझू ने बताया कि पूजा के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इधर, तुमांग पंचायत के नौ नंबर स्थित शिवालय, नावाडीह, हेसालौंग स्थित दामोदर नाथ शिवालय, लपरा शिवालय में भी जलाभिषेक, शृंगार पूजन की विशेष तैयारी की गयी है. मौके पर बिनोद गंझू, महेंद्र गंझू, राजू गंझू, रमेश गंझू, दिनेश्वर गंझू, आनंद गंझू, अनिल गंझू, विजेंद्र भोगता, संजय भोगता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समिति सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >