चूरी दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बने सोनू पांडेय

चूरी में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

खलारी. चूरी में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में चूरी दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें कुबेर नाथ सिंह, रामसागर सिंह, आरके सिंह, लल्लू सिंह, शिव पासवान, सचिन सिंह, सुनील सिंह , सुदेश पासवान को संरक्षक बनाया गया. सोनू पांडेय को अध्यक्ष, बबन चौहान, भोला पांडेय, बिरेंची, अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, विशाल पासवान को सचिव, मनोज स्वाई, रामप्रताप सिंह, कुलदीप कुमार, अनिल विश्वकर्मा को सहसचिव, मनीष पांडेय को कोषाध्यक्ष और मनोज स्वाइ को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. कन्हैया कुमार सिंह और शिव कुमार पासवान को भंडारपाल मनोनीत किया गया. इसके अलावा राजीव चटर्जी और हिमांशु मंडल को पूजा प्रभारी बनाया गया. पूजा समिति की बैठक में अजय विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अनिल पांडे, सतीश चौबे, शक्ति पांडे, जगलाल महतो, राजेश महतो, राजेश सिंह, विदेशी पासवान, रामफल पासवान, रंजीत पासी, आकाश कुमार, संजय साहू, राहुल मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >