यह कैसा लॉकडाउन, जरूरत नहीं फिर भी खरीदारी के बहाने घूम रहे

रांची : लॉकडाउन का मतलब कुछ दुकानदारों और लोगों को समझ में नहीं आ रहा है. आम लोगों की सहूलियत के लिए खाद्य सामग्रियों की दुकानों को खोला गया, ताकि लोग सामान की खरीदारी कर सकें. लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. अपर बाजार की दुकानों में पहुंचनेवाले कई लोग ऐसे हैं, […]

रांची : लॉकडाउन का मतलब कुछ दुकानदारों और लोगों को समझ में नहीं आ रहा है. आम लोगों की सहूलियत के लिए खाद्य सामग्रियों की दुकानों को खोला गया, ताकि लोग सामान की खरीदारी कर सकें. लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. अपर बाजार की दुकानों में पहुंचनेवाले कई लोग ऐसे हैं, जो हर दिन बाजार आ रहे हैं. इसमें कई खुदरा दुकानदार भी शामिल हैं. दुकानदार सुबह छह बजे से दुकान खोल रहे हैं. सुबह से ही काफी भीड़ हो रही है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं. यही नहीं पुलिस भी सामने खड़ी है, लेकिन कुछ नहीं कर रही है.

यह है हाल : अपर बाजार की अनाज मंडी में हर दिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. लोग कार से बाजार पहुंच रहे हैं और भीड़ लगा कर खरीदारी कर रहे हैं. बुधवार की दोपहर 12 से एक बजे के बीच ऐसा ही नजारा दिखा. बाजारटांड़ की दुकान जो समय से खुलती और बंद होती थी, अभी स्थिति है कि यहां पूरे दिन दुकानें खुल रह रही हैं. लोहा पट्टी के निकट बच्चे से लेकर बड़े क्रिकेट खेल रहे हैं. बूचड़ गली में अनावश्यक खरीदारी करने के साथ कई लोग एक जगह टूट कर ताश खेल रहे हैं. महावीर चौक के निकट भी लोग एक जगह जुट रहे हैं. छोटे-छोटे सामानों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो सक्षम हैं कि एक बार में कम से कम 15 दिनों से एक माह का सामान खरीद करके रख सकते हैं. लेकिन खरीदारी के बहाने वह घूम रहे हैं. सब्जी बाजारों में भी यही नजारा देखने को मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >