विवादों में छठी जेपीएससी का फाइनल रिज़ल्ट, पास मार्क्स वाला हिंदी-अंग्रेजी भी मेरिट लिस्ट में जोड़ने का आरोप

जेपीएससी द्वारा आयोजित छठी सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा आरंभ से ही विवादों में रही. अब 21 अप्रैल के फाइनल रिजल्ट के बाद 29 अप्रैल को प्राप्तांक जारी करने के साथ ही अायोग फिर से विवादों के घेरे में है. छठी जेपीएससी परीक्षा को लेकर शुरू से आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है

रांची : जेपीएससी द्वारा आयोजित छठी सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा आरंभ से ही विवादों में रही. अब 21 अप्रैल के फाइनल रिजल्ट के बाद 29 अप्रैल को प्राप्तांक जारी करने के साथ ही अायोग फिर से विवादों के घेरे में है. छठी जेपीएससी परीक्षा को लेकर शुरू से आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आयोग पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है. एक अभ्यर्थी अजय कुमार चौधरी के अनुसार यह प्राप्तांक आयोग की नियमावली के विरुद्ध जारी किया गया है. इधर आयोग के अधिकारियों का दावा है कि रिजल्ट जारी करने में पूरी सावधानी बरती गयी है.

इधर श्री चौधरी का कहना है कि कुल 100 अंकों वाली हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा में पास मार्क्स लाना अनिवार्य था. इसका प्राप्तांक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है. पर जेपीएससी ने इसका प्राप्तांक भी फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़ दिया है. जेपीएससी की पहला से लेकर पांचवीं परीक्षा तक में ऐसा नहीं किया गया था. चौधरी ने कहा है कि यूपीएससी, बीपीएससी व अन्य राज्य सेवा आयोग भी अनिवार्य विषय के प्राप्तांक को फाइनल मेरिट लिस्ट में नही जोड़ता है. इसी प्रकार बीसी- 2 श्रेणी में अंतिम रूप से चयनित पुलिस सेवा के लिए क्रमांक 68015920 है.

नियुक्ति नियमावली और आरक्षण नियमावली के अनुसार इनका अंतिम रूप से चयन अनारक्षित (यूएनआर) श्रेणी में प्रशासनिक सेवा के लिए होना चाहिए था, साथ ही बीसी- 2 श्रेणी में किन्हीं और का पुलिस सेवा के लिए चयन होता . छठी सिविल सेवा विज्ञापन की कंडिका-5 में साफ लिखा है कि झारखंड राज्य सरकार के वैसे कर्मी जिन्होंने तीन वर्ष की लगातर सेवा पूरी कर ली हो, उनको अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्षों की छूट दी जायेगी. सिविल सेवा में अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 35 वर्ष रखा गया था. झारखंड राज्य सरकार के कर्मियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा क्रमशः अनारक्षित वर्ग के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (बीसी वन व टू) के लिए 42 वर्ष तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 45 वर्ष निर्धारित है.

अभ्यर्थियों ने कहा है कि आयोग द्वारा जो गड़बड़ी की गयी है, उनमें बीसी- 2 श्रेणी में अंतिम रूप से पुलिस सेवा के लिए चयनित क्रमांक 68015920, जो झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, उनकी उम्र अनारक्षित वर्ग के अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम थी. आंदोलन की दी चेतावनीफिर आयोग ने इनका रिजल्ट बीसी-2 श्रेणी में कैसे जारी कर दिया, जबकि बीसी-2 का कटऑफ मार्क्स 621 और अनारक्षित का कट अॉफ मार्क्स 600 ही है.

इसी प्रकार एसटी/एससी/ बीसी वन व बीसी-2 के वैसे छात्र जो फाइनल मेरिट लिस्ट में 600 व उससे अधिक अंक प्राप्त करने के कारण यूएनआर श्रेणी में चयनित हुए, उनके प्राथमिकता वाले सेवा चुनाव को दरकिनार कर नियम विरुद्ध व सुप्रीम कोर्ट के गाईडलाइन के विरुद्ध फाइनल मेरिट लिस्ट बनाया गया है. इधर आंदोलनकारी नेता उमेश प्रसाद व मनोज यादव ने कहा है कि लॉकडाउन हटने के बाद वे लोग इसे लेकर आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >