पिपरवार. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसआइआर कार्य में बीएलओ को सहयोग किया. सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल के नेतृत्व में बचरा में बूथ संख्या 96 की सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियों को दूर करने, पते व अन्य आवश्यक जानकारियों के लिए बीएलओ रेश्मा देवी को सहयोग किया. इस अवसर पर लक्ष्मण मंडल ने मतदाताओं से चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए बीएलओ को सहयोग करने की अपील की.
एसआइआर कार्य में सहयोग किया
पिपरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसआइआर कार्य के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची सुधारने में मदद की। लक्ष्मण मंडल ने लोगों से सहयोग की अपील की।

एसआइआर कार्य में सहयोग करते भाजपा कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network