कांके डैम बचाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

कांके डैम बचाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

रांची : कांके डैम बचाओ समिति ने डैम बचाने के लिए रविवार की सुबह हस्ताक्षर अभियान चलाया. सुबह छः बजे से फुटबॉल मैदान, सोसो से रॉक गार्डन तक पदयात्रा सह सत्याग्रह किया गया. उसके पहले सोसो फुटबॉल मैदान में मार्निंग वाकर्स महिलाओं और पुरुषों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया.

डैम परिसर के आसपास बैठ कर शराब पीने वालों को रोकने का आग्रह किया. शाम में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया.

इस मौके पर समिति के संरक्षक अमृतेश पाठक, रमेश मुंडा, मंटू मुंडा, पिंटू मुंडा, सियाराम सिंह, मनोज मुंडा, राहूल शर्मा, अमित कुमार, आनंद कुमार, हिमांशू सिंह, आजू मुंडा, बिरसा मुंडा, संतोष लोहरा आदि मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >