रांची: गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में श्री सर्वेश्वरी समूह का जागरूकता अभियान आयोजित

Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा ‘पंछी को दाना- पंछी को पानी’ जन-जागरूकता अभियान के दूसरे चरण का आयोजन गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड रांची में किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Ranchi News: झारखंड के रांची में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज 02 मई 2026 को ‘पंछी को दाना-पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान – वर्ष 2026’ के दूसरे चरण का आयोजन किया गया. 

गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में हुआ आयोजन 

कार्यक्रम को गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड रांची में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के सातवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच 150 सकोरा (मट्टी का बर्तन) और दाना के पैकेट बांटा गया. 

बच्चों को पक्षी संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित 

कार्यक्रम में एक छोटी सभा की गई. जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई. इसमें भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी और दाना मिल सके साथ ही उनके जीवन की रक्षा हो सके के बारे में बताया गया. 

स्कूल प्रशासन का मिला सहयोग 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक आश्रित शामेंद्र खाखा सहित टीचर्स जयकिशन द्वेदी, श्रीमती मीरा लकड़ा, गीता कुमारी, उषा कुमारी, नीतू प्रिया का सहयोग रहा. 

ये लोग रहे मौजूद 

श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा रांची की ओर से शम्भू शरण षाड़ंगी, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव और अन्य शामिल हुए. 

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >