दहकते अंगारे पर नंगे पांव चल दिखायी आस्था

प्रखंड के तारूप गांव में सोमवार को झूलन के साथ दो दिवसीय मंडा पूजा का समापन हो गया. इससे पहले रविवार की रात फूलखूंदी का आयोजन हुआ. यहां भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल आस्था का परिचय दिया.

रातू. प्रखंड के तारूप गांव में सोमवार को झूलन के साथ दो दिवसीय मंडा पूजा का समापन हो गया. इससे पहले रविवार की रात फूलखूंदी का आयोजन हुआ. यहां भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल आस्था का परिचय दिया. सोमवार को झूलन का आयोजन किया गया. इस दौरान ईश्वर से अच्छी बारिश की कामना की गयी. मौके पर जतरा का भी आयोजन किया गया. जतरा में आये बच्चों ने झूले एवं मिठाई का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल एवं समाजसेवी महेश महतो शामिल हुए. आयोजन को सफल बनाने में चंद्रनाथ महतो, मिथिलेश कुमार, प्रशांत महतो, विष्णु कुमार, महेश लोहारा, महेंद्र महतो, संदीप कुमार, मधु महतो, उमेश महतो, रंथू महतो आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >