सिल्ली. सिल्ली-मुरी में शिवरात्रि की तैयारी जोरों पर है. शिवरात्रि में दो दिन शेष बचे हैं. शिवालयों का रंग रोगन कर साफ करके आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. सिल्ली थाना का शिवालय, मुरी ओपी का शिवालय, जीआरपी, आरपीएफ के शिव मंदिर, हिंडालको कॉलोनी के मुरीकेश्वेर मंदिर, सिल्ली काॅलोनी मंदिर, सिल्ली मेन रोड के शिव मंदिर सहित इलाके के शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. मंदिरों तक जाने वाली सड़क और परिसर में साफ-सफाई और बिजली के बल्बों से सजावट की जा रही है. कई मंदिरों में शिवरात्रि के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सिल्ली थाना परिसर, मुरी जीआरपी में शिव बारात निकाली जायेगी. भूत प्रेत भी बारात में शामिल होंगे. इसके लिए आयोजन समितियां बनायी गयी है. सिल्ली थाना प्रभारी सिल्ली सीओ के नेतृत्व में आयोजन समिति भी बनायी गयी है. कई जगह जगराता भी किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
